DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई_我的网站
一 | 示意图。
二 | (图:iStock)本地的大宗订单诈骗案卷土重来。
三 | जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।,दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिक/ 10th पास होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।,इस भर्ती में भाग लेने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।,
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
,इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में अटेंडेंट के कुल 334 पदों को भरा जायेगा। पदानुसार कोर्ट अटेंडेंट के लिए 295 पद, कोर्ट अटेंडेंट (S) के लिए 22 पद, कोर्ट अटेंडेंट (L) के लिए 1 पद, रूम अटेंडेंट (H) के लिए 13 पद और सेक्योरिटी अटेंडेंट के लिए 03 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।,यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ग्रुप B व C भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका。今年四月至今,警方已接到至少427起类似报案,来自装修、餐饮、零售和服务业的受害商家累计损失至少680万元。